प्राची देसाई ने ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर, खूबसूरती देख लोगों ने पूछा लंबे समय तक जवान रहने का राज

Prachi Desai: टीवी से अपनी शुरुआत करके बड़े पर्दे तक का शानदार सफर करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई की खूबसूरती पर फिदा होने वालों लाखों लोग हैं। प्राची देसाई (Prachi Desai) मनोरंजन जगत की उन खूबसूरत और प्यारी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होती हैं जिनकी तारीफ करते हुए फैंस कभी थकते नहीं हैं। हाल ही में प्राची देसाई ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, इनमें प्राची साड़ी में नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देख हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है।
प्राची देसाई की फोटोज-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने बैसे तो कम ही फिल्मों में काम किया है परंतु उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। एक्ट्रेस की फैन फ्लॉइंग काफी अच्छी हैं और फैंस एक्ट्रेस को बहुत पसंद भी करते हैं।
इमरान हाशमी की एक्ट्रेस प्राची देसाई जब जब सोशल मीडिया पर कोई नई वीडियो और फोटोज पोस्ट करती हैं। कम ही वक्त में फोटोज जमकर वायरल हो जाती हैं। देखने वाले एक्ट्रेस की खुलकर तारीफ करते हैं।
हाल ही में जब प्राची देसाई ने ट्रेडिशनल लुक में हल्के पिंक कलर की साड़ी पहने हुए अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो लोगों ने जमकर प्यार लुटाया और साथ ही लंबे समय तक जवान रहने का राज भी एक्ट्रेस से पूछा।
इन फोटोज में प्राची देसाई के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी व्हाइट कलर के स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहनी हुई है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने हाथों में मैचिंग कलर का पर्स भी लिया है।
इस लुक को और भी शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने हल्के मेकअप ने साथ कुछ भी ज्वैलरी ना पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खीचा है। साथ ही इस ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस ने अपने वालों को बांधकर ही रखा है। कई सारे फोटोज एक्ट्रेस ने पोस्ट किए हैं जिनमें शानदार पोज देते हुए प्राची काफी प्यारी दिख रही हैं।
प्राची देसाई का वर्कफ्रंट-
काम की बात करें तो वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, जिला गाजियाबाद, एक विलेन, लाइफ पार्टनर, बोल-बच्चन, रॉक ऑन 2, कार्बन,फोरेंसिक आदि कई फिल्मों में नजर आ चुकी प्राची देसाई का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ था। सुप्रसिद्ध कवि अजय साहब द्वारा लिखित सोलफुल सॉन्ग "लफ़्ज़ भीगे हैं" को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी मनमोहक आवाज़ दी है । इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया। खबरों की मानें तो जल्द ही अभिनेत्री नई फिल्म कोशा में नजर आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications