..................... शूटिंग पर अपने मनपसंद कपडे पहनती हैं प्राची देसाई Prachi selects her dress herself for shooting - Hindi Filmibeat

शूटिंग पर अपने मनपसंद कपडे पहनती हैं प्राची देसाई

By Staff


बालाजी के टेली शो कसम से में बानी की भूमिका करने वाली प्राची देसाई का ड्रेस सेंस भी कमाल का है. वह शूटिंग में इस्तेमाल किये जाने वाले अपने कपडे स्वयं ही छांटती है और यदि उसके मन मुताबिक ड्रेस नहीं मिलती है तो शूटिंग को रुकवाने मे भी वह कोई हर्ज नहीं करती. प्राची बालाजी के एक दूसरे शो "कोई जाने क्या होगा" में भी एक कालेज गर्ल की भूमिका कर रही है. यह शो क्या हादसा क्या हाकीकत का दूसरा भाग बताया जा रहा है.

इस शो की शूटिंग के समय डिजायनर निम सूद ने प्राची को जो ड्रेस दी, वह प्राची को पसंद ही नहीं आई और वह डिजाइनर से अन्य ड्रेस को दिखाने के लिए कहने लगी. लेकिन उस समय ज्यादा ड्रेस उपलब्ध नहीं थी तो प्राची शूटिंग के लिए तैयार ही नहीं हुई और फिर उसके लिए दूसरी ड्रेस का इंतजाम करना पडा. ड्रेस के झमेले के कारण शो की शूटिंग दो घंटे तक रुकी रही.

बताया जाता है कि प्राची अपने ड्रेस को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहती है. वह हमेशा कपडे च्वाइस करके ही पहनती है. इसके लिए वह डिजाइनर निम सूद से विचार विर्मश करती रहती है. वह निम सूद को मासी कहकर बुलाती है. निम सूद भी उसका पूरा ख्याल रखती है और उसे ड्रेस सेंस के बारे में तरह तरह की जानकारी देती रहती है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X