सलमान को बनाया था सुपरहिट... अब बनाएंगे #WantedAgain
बात साल पहले की है। वो समय था जब सलमान खान के करियर की कहानी बस खत्म हो चुकी थी। लगातार फ्लॉप मैरीगोल्ड, युवराज, वीर जैसी फिल्में जो सलमान के स्टारडम के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांग रही थीं।
फिर साउथ से एक थिरकता इंसान आया और उसने सलमान खान का जलवा वापस फैन्स तक पहुंचाने का ज़िम्मा उठाया। इनका नाम था प्रभुदेवा। इतना ही नहीं, प्रभुदेवा ने ठाना कि सलमान खान को बॉक्स ऑफिस का वांटेड स्टार बना देंगे।

वांटेड धमाकेदार तरीके से चली। सलमान खान का जलवा लोगों के सर चढ़कर बोला। उनका कॉलर उठाकर नाचना और सर पर एक रूमाल बांधना लोगों को भा गया।
मोटे तौर पर देखा जाए तो फैन्स को उनका सुपरस्टार वापस मिल गया था। अब प्रभुदेवा सात साल बाद सलमान खान को लेकर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं।
[#Target: सुलतान की हर गलती का फायदा उठा रहे हैं आमिर खान!]
हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने इच्छा जताई थी कि वांटेड 2 उनके दिमाग में है। लेकिन अब ये नई फिल्म वांटेड का सीक्वल है कि नहीं, इस पर किसी ने कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया है। वहीं, प्रभुदेवा बस इस बात से खुश हैं कि वो सलमान सर के साथ वापस काम करने जा रहे हैं।
["शाहरूख - सलमान की फिल्मों पर सीटियां बजाने वाले...मेरी फिल्म से दूर रहें"]
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो काफी समय से सलमान के साथ काम करना चाह रहे थे लेकिन सलमान खान के साथ काम करना एक ज़िम्मेदारी। अच्छी स्क्रिप्ट के बिना उनके साथ आप कोई भी फिल्म नहीं बना सकते।


Click it and Unblock the Notifications

