इस सुपर बिग बजट फिल्म में साथ आएंगे प्रभास और ऋतिक रोशन- बनेंगे राम और रावण ?
कुछ ही दिनों अफवाहें आई थी कि निर्देशक नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को बतौर राम और सीता की जोड़ी लॉक किया गया है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से सुपरस्टार प्रभास भी जुड़ सकते हैं। बाहुबली प्रभास फिल्म में रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।
एक वेबसाइट पर आई रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 'निर्माताओं ने फिल्म के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जो कि भारतीय फिल्मों में अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। यह फिल्म पूरे भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। इसीलिए फिल्म की टीम चाहती है कि प्रभास 'रामायण' में रावण का किरदार अदा करें क्योंकि टीम को लगता है कि वह 'रावण' का किरदार काफी अच्छे से निभा सकते हैं। 'राम' और 'सीता' के रोल में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास की कास्टिंग काफी बेहतर होगी।'

बहरहाल, इस फिल्म को लेकर जब नितेश तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, आपने अफवाह सुना तो अफवाह ही होगा। फिलहाल इस फिल्म पर बात करना जल्दबाजी होगी। अभी तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम किया जा रहा है। जब तक स्क्रिप्ट पूरी नहीं हो जाती, कास्ट को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी उस फिल्म में वक्त है।
'रामायण' फिल्म तीन भागों में तैयार होगी और 3डी फॉर्मेट पर शूट की जाएगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। जिसका निर्देशन नितेश तिवारी और रवि उद्वेवर करेंगे।
प्रोड्यूसर अल्लु अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा कि वो इसे इसे ग्लोबल ऑडियंस को देखते हुए बनाना चाहते हैं। नितेश तिवारी ने बताया कि श्रीधर राघवन इस फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। जब ये सभी कुछ तैयार हो जाएगा तब हम बाकी चीजों पर ध्यान दे पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications