1000 करोड़ का धमाका के बाद.. फिर साथ आ रही है ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी!
जी हां, जहां हजार करोड़ कमाई और ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात हो तो यूं ही बाहुबली 2 की याद आ जाती है। निर्देशक एसएस राजामौली की इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। साथ ही फिल्म के एक्टर प्रभास रातोंरात मेगास्टार बन गए।
बहरहाल, सूत्रों की मानें तो यह धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर साथ आने वाली है। एस एस राजामौली और प्रभास ने अगली फिल्म को लेकर बातें भी शुरु कर दी हैं। लेकिन फिर निर्देशक को स्क्रिप्ट पूरी करने में एक साल का वक्त चाहिए, जिसके बाद ही काम शुरु हो सकेगा।

बता दें, बाहुबली और बाहुबली 2 के बाद यह तीसरी बार होगा जब राजामौली प्रभास के साथ फिल्म बनाएंगे। कोई शक नहीं कि यह जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा कर जाएगी।
बहरहाल, यहां जानें अब तक किन किन एक्टर- डाइरेक्टर की जोड़ी ने मचाया है धमाल-


Click it and Unblock the Notifications