..................... Prabhas saaho earns 320 crore before its release - Hindi Filmibeat

Saaho Box Office: रिलीज से पहले प्रभास का हंगामा, 300 करोड़ की कमाई पार, बड़ी खबर !

प्रभास की साहो ने रिलीज से पहले धूम मचा ली है। जी हां, इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले अपने बजट के बराबर की कमाई कर ली है। बता दें कि साहो का बजट 350 करोड़ है। खुद इसकी जानकारी प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। 30 अगस्त को फिल्म रिलीज होनी है। इससे पहले प्रभास और साहो की लोकप्रियता का साफ असर फिल्म के कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है।

एक्शन से लबरेज साहो का फैंस काफी उम्मीद से इंतजार कर रहे हैं। खबर के मुताबिक रिलीज से पहले ये फिल्म करीब 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रिलीज से पहले साहो ने 320 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साहो के थिएट्रिकल राइट्स लगभग 320 करोड़ में बेचे गए हैं।

saaho

हालांकि साहो के मेकर्स की तरफ से इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं आयी है। ट्रेड पंडितों के अनुसार साहो के थिएट्रिकल राइट्स को मोटी रकम मिली है। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म रिलीज से पहले इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों का रिकॅार्ड तोड़ते हुए नजर आएगी।

बता दें कि तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज होने के कारण ये कमाई के मामले में इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। प्रभास की ये पहली हिंदी फिल्म है। इस वजह से भी हिंदी दर्शकों में इसकी चर्चा जोरों पर है।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि बॅालीवुड की सबसे महंगी फिल्में कौन सी है..जिन्हें करोड़ों के बजट के साथ बनाया गया है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X