प्रभास को मिला केजीएफ स्टार यश का साथ? 14 अप्रैल को होंगे ये दो बड़े धमाके!
कन्नड़ सुपरस्टार यश को लेकर काफी चर्चा है और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है क्योंकि केजीएफ 2 आने वाली 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। जाहिर है कि फिल्म रमजान के पवित्र महीने में रिलीज हो रही है और इसका फायदा इस फिल्म को मिल सकता है और शाम के शो कमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा एक खबर और सामने आ रही है जो कि प्रभास के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। चौंकिए मत, दरअसल हम प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के बारे में बात कर रहे हैं,

ऐसी रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर यश स्टारर केजीएफ 2 के साथ अटैच किया गया है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये काफी बड़ा धमाका करने वाला है।

केजीएफ 2
क्योंकि बॉक्स ऑफिस से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि केजीएफ 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग के रूप सामने आ सकती है। दिलचस्प बात यह है कि साहो (2019) का एक ऐसा ही इंट्रो टीज़र बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन (2017) के प्रिंटों के साथ भी जुड़ा था।

सूत्र ने कहा
सूत्र ने कहा, 'हां, सालार का प्रोमो उसी जोन में होगा, जिसमें साहो का पहला टीजर था। सालार काफी समय से बन रही है और फैंस को पूरी उम्मीद है कि प्रभास इस फिल्म से एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार होंगे।

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह ही गिरी हैं
बाहुबली के बाद उनकी जितनी भी फिल्में आई हैं वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह ही गिरी हैं और फैंस को सालार से काफी उम्मीदें हैँ। इस वक्त साउथ इंडियन सिनेमा की धूम है और लोगों का कहना है कि फिल्में अब साउथ की ओर से शानदार आ रहीं हैं और लोगों को कंटेंट के साथ साथ एक्शन भी दमदार मिल रहा है।

1000 करोड़ का बिजनेस
हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने धमाका किया है और फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications