..................... Prabhas Romance with Kareena Kapoor bahubali actor whooping 150 crore for sandeep reddy vanga this film | करीना कपूर खान के साथ रोमांस करेंगे प्रभास? इस बड़ी फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये लेंगे बाहुबली! - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान के साथ प्रभास की बड़ी फिल्म? इस एक फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये लेंगे बाहुबली!

B-टाउन गलियारे में नए गॉसिप्स छाए हुए हैं। इन अफवाहों का मानना है कि करीना कपूर और साउथ अभिनेता प्रभास जल्द ही एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। प्रभास इस बार बेगम करीना कपूर खान के साथ रोमांस करते दिखेंगे। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि प्रभास जल्द ही अपनी संदीप रेड्डी वंगा के साथ फिल्म का ऐलान करने वाले हैं।

ई-टाइम्स रिपोर्ट का दावा है कि प्रभास और कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किए जाने की तैयारी है। अगर ये खबरें सही निकलीं तो पहला मौका होगा जब बाहुबली प्रभास करीना कपूर के साथ काम करेंगे।

Prabhas

इस रिपोर्ट का दावा ये भी है कि प्रभास इस फिल्म को करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये तक की फीस वसूल करने वाले हैं। इस फीस की डिमांड सुन अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म किस बड़े पैमाने पर बनेगी।

फिलहाल करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में लाल सिंह चड्ढा शामिल है। आमिर खान संग करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग का काफी काम खत्म हो चुका है।

करीना के पति और प्रभास की फिल्म

करीना के पति और प्रभास की फिल्म

करीना कपूर खान और प्रभास की फिल्म का तो फिलहाल ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ लेकिन करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म कंफर्म हो चुकी है। दोनों आदिपुरुष में काम करने वाले हैं।

करीना कपूर के पति रावण की भूमिका में

करीना कपूर के पति रावण की भूमिका में

आदिपुरुष में जहां प्रभास भगवान राम की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान एक बार फिर नेगेटिव किरदार प्ले करते दिखेंगे। वह दशानन रावण का रोल इस फिल्म में प्ले करने वाले हैं। इससे पहले सैफ अली खान अजय देवगन स्टारर तान्हाजी में नेगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं। इस किरदार के चलते उन्होंने काफी तारीफें हासिल की थीं।

संदीप रेड्डी वंगा की एनीमल

संदीप रेड्डी वंगा की एनीमल

शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी बॉलीवुड में काफी मशहूर हो चुके हैं। इसी साल उन्होंने अपनी नई फिल्म एनीमल का ऐलान भी किया जिसमें रणबीर कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

करीना कपूर की हाई डिमांड

करीना कपूर की हाई डिमांड

करीना कपूर भी इंडस्ट्री में मंहगी एक्ट्रेस के तौर पर शुमार हैं। उन्हें लेकर हाल में ही खबरें आई थीं कि उन्होंने 12 करोड़ की फीस अलौकिक देसाई फिल्म की सीता के लिए मांगे थे जिसके चलते वह इस फिल्म से बाहर हो गईं। सीता फिल्म में अब कंगना रनौत को कास्ट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X