Prabhas ने घुटनों पर बैठकर किया Kriti Sanon को प्रपोज, जल्द कर सकते हैं सगाई!

प्रभास और कृति सेनन की डेटिंग की अफवाह पिछले कुछ महीनों से लगातार छाई हुई है। यहां तक कि भेड़िया का प्रमोशन करने झलक दिखला जा के सेट पर पहुंचे वरुण धवन ने भी इनकी अफेयर की खबरों पर मुहर लगा दी थी। इसके अलावा कृति सेनन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो शादी अपनी शादी की बात कर रहीं हैं और इस दौरान प्रभास का नाम ले रहीं हैं। इसके बाद फैंस भी अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते की खबर पक्की है।
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'आदिपुरुष' के सेट पर प्रभास ने कृति सेनन को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया है और वो जल्द से जल्द कृति सेनन से सगाई भी करना चाहते हैं। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि दोनों का परिवार भी इनके रिलेशनशिप की खबरों से काफी खुश है और 'आदिपुरुष' के रिलीज होते ही दोनों सगाई करेंगे।
प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरों को हवा तब मिली जब 'कॉफी विद करण' के एक सेगमेंट में कृति सेनन ने प्रभास को कॉल किया था और उन्होंने फोन उठाया भी था। वहीं, पिछले दिनों वरुण धवन ने भी बेहद मजेदार अंदाज में इनके रिलेशनशिप को लेकर बात की थी और कृति सेनन मुस्कुरा कर रह गई थीं।

खेल-खेल में
'झलक दिखला जा' के सेट पर एक मजेदार गेम के दौरान वरुण धवन करण जौहर से सवाल करते हैं और पूछते हैं-माधुरी मैम के अलावा किसी को भी हक नहीं है कि वह, इतनी खूबसूरत दिखें। काजोल, रानी मुखर्जी, करीना, आलिया और दीपिका। वरुण धवन, करण जौहर से जवाब मांगते हैं। इस पर करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि इसमें कृति सेनन का नाम क्यों नहीं है।

वरुण धवन का मजेदार जवाब
कृति सेनन ने भी वरुण धवन से पूछा कि उनका नाम क्यों नहीं इस लिस्ट में है। कृति सेनन को जवाब देते हुए वरुण कहते हैं- कृति का नाम इसलिए नहीं है क्योंकि उनका नाम किसी के दिल में है। करण जौहर ने भी फिर मस्ती भरे अंदाज में वरुण से पूछ डाला कि, किसके दिल में हैं? तभी वरुण ने कहा- एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस समय दीपिका के साथ शूटिंग कर रहा है।

इतना हिंट काफी
वरुण धवन की कही इस एक लाइन को सुन कृति सेनन भी बस शरमाती हुई नजर आईं और कुछ नहीं कह पाईं। फैंस अब इस वीडियो को देख कयास लगा रहे हैं कि वरुण धवन ने कृति सेनन और प्रभास के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

'आदिपुरुष' के सेट पर मिले
बता दें कि, प्रभास और कृति सेनन की मुलाकात 'आदिपुरुष' के सेट पर हुई थी। दोनों इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications
