#TagdiNews: बाहुबली इफेक्ट के बाद....सीधा धूम 4 की धमाकेदार स्टारकास्ट!

खबर थी कि बॉलीवुड प्रभास से काफी डर चुका है। और अभ तो प्रभास सीधा अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हो चुके हैं। और यकीन मानिए कि ये बड़ी धूमदार खबर है!

अब इस खबर से वाकई आपके होश तो उड़ ही जाएंगे। पहले भी खबर थी कि बाहुबली स्टार प्रभास को धूम 4 ऑफर की गई है। वहीं दूसरी तरफ खबर थी कि फिल्म में रणवीर सिंह इस बार अभिषेक बच्चन को रिप्लेस करते हुए पुलिस बनेंगे।

अब प्रभास और रणवीर सिंह का ये चोर पुलिस का खेल कब पूरा होगा पता नहीं लेकिन दोनों एक साथ एक ही फिल्म में नज़र आ सकते हैं। और ये फिल्म एसएस राजामौली का अगला प्रोजेक्ट होगी।

prabhas-or-ranveer-singh-who-will-bag-ss-rajamouli-s-next-fantasy-film

माना जा रहा है कि ये फिल्म एक फंतासी फिल्म होगी जिस पर काम पूरा होते होते अभी एक साल लगेगा। ऐसे में राजामौली आराम से फिल्म की कास्टिंग के बारे में सोच रहे हैं। खबर है कि वो रणवीर सिंह से खासा प्रभावित हैं।

राजामौली रणवीर के काम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसलिए माना जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म में रणवीर सिंह भी दिख सकते हैं। फिल्म तीन भाषाओं में बनेगी - तेलुगू, हिॆंदी और तमिल।

अब अगर बॉलीवुड राजामौली की बात सुन रहा है तो फिर यहां भी प्रभास के लिए नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। देखना ये है कि वो डेब्यू कब और कैसे करते हैं। हालांकि एक बार फिर सबसे ऊपर धूम 4 का नाम उड़ने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X