पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ प्रभास की नई फिल्म, 250 करोड़ी फिल्म में निभाएंगे ये किरदार!
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों पठान को लेकर चर्चा में हैं। यशराज बैनर के साथ मिलकर सिद्धार्थ आनंद एक्शनपैक्ड फिल्म पठान बना रहे हैं जिसमें वह किंग खान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को साथ लेकर आए हैं। लेकिन इस बीच बड़ी धमाकेदार खबर सामने आ रही है। दरअसल मीडिया गलियारों में सिद्धार्थ आनंद और प्रभास की नई फिल्म को लेकर चर्चा चल पड़ी है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाहुबली एक्टर प्रभास और पठान डायरेक्टर ने अपकमिंग फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। बॉक्स ऑफिस पर हिट पर हिट देने वाले सिद्धार्थ आनंद को लेकर इस साल खबरें आई थीं कि वह अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रभास को कास्ट कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स का कहना था कि सिद्धार्थ आनंद अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रभास को ऐसे अवतार में लेकर आने वाले हैं, जिसे पहले कभी दर्शकों ने देखा नहीं होगा। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभास उनकी फिल्म में RAW एजेंट की भूमिका में नजर आ सकते हैं। खुफिया एजेंट के रूप में पहले कभी प्रभास को नहीं देखा गया है। अगर ऐसी खबरें सही निकली तो प्रभास पहली बार ऐसे रोल में देखेंगे।
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म करीब 250 करोड़ के मेगा बजट की हो सकती है। हालांकि इस तरह की खबरों पर अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

पठान
फिलहाल सिद्धार्थ आनंद अपनी नई फिल्म पठान की शूटिंग को लेकर बिजी है। वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को लेकर पठान बना रहे हैं। जो कि एक एक्शन फिल्म है।

पठान में शाहरुख और सलमान को एक साथ लाए सिद्धार्थ
इतना ही नहीं निर्देशक एक बार फिर सलमान खान और शाहरुख खान को स्क्रीन पर लाने की तैयारी कर चुके हैं। दरअसल पठान में सलमान खान का कैमियो है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को लेकर नई फिल्म
ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद ने दो फिल्में पहले भी की हैं, वॉर और फाइटर। अब सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन के साथ नई फिल्म फाइटर का ऐलान भी कर चुके हैं। फाइटर में ऋतिक के अपोसिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

प्रभास इस फिल्म में हैं बिजी
प्रभास के पास सलार, राधे श्याम से लेकर आदिपुरुष जैसी कई फिल्में हैं। राधे श्याम जहां 30 जुलाई को रिलीज हो सकती है तो वहीं आदिपुरुष को लेकर अभी काम जारी है।


Click it and Unblock the Notifications