प्रभास संग कैटरीना कैफ की जोड़ी, वॉर वाले निर्देशक के साथ एक्शन फिल्म- धमाकेदार खबर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म को लेकर जोरों से चर्चा है। माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ की जोड़ी बाहुबली फेम प्रभास संग देखने को मिल सकती है। साउथ फिल्में के सुपरस्टार प्रभास और कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं। यदि ऐसा संभव हुआ तो पहला मौका होगा जब दोनों सा में दिखेंगे।

ऐसी चर्चा है कि प्रभास जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की नई एक्शन फिल्म के हीरो होंगे और उनके साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी जमेगी। एक्शन फिल्मों में माहिर सिद्धार्थ आनंद अपनी आगामी फिल्म में प्रभास को ले सकते हैं। बॉलीवुड गॉसिप्स की मानें तो कैटरीना कैफ को लेकर सिद्धार्थ आनंद अपना मन बना चुके हैं।

 Prabhas

इतना ही नहीं मीडिया गलियारों में ये खबरें भी हैं कि प्रभास अपनी तरफ से इस एक्शन फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। वहीं कैटरीना कैफ भी ऐसे बड़े प्रोजेक्ट को न नहीं कहेंगे, लेकिन अभी ऐसी खबरों पर ऑफिशियल मुहर लगनी बाकी है।

बता दें सिद्धार्थ आनंद और कैटरीना कैफ पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ आनंद की हिट फिल्म बैंग बैंग में कैटरीना नजर आई थीं और उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे।

 सिद्धार्थ आनंद की फाइटर

सिद्धार्थ आनंद की फाइटर

सिद्धार्थ आनंद फिलहाल अपनी आगामी फिल्म फाइटर में बिजी हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ एक बार फिल्म बना रहे हैं जिसमें वह पहली बार दीपिका पादुकोण को ऋतिक के अपोसिट लेकर आए हैं। फिल्म अगले साल तक दस्तक देगी, इसका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है।

एक्शन फिल्मों में महारथ हासिल है

एक्शन फिल्मों में महारथ हासिल है

सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड के नामी निर्देशक हैं जिन्होंने बैंग बैंग, वॉर जैसी कई एक्शन पैक्ड फिल्में बनाई हैं, इनका रिकॉर्ड रहा है कि इनकी बनाई सारी एक्शन फिल्में हिट रही हैं।

प्रभास की फिल्म

प्रभास की फिल्म

प्रभास की काम की बात करें तो उनकी राधेश्याम फिल्म आने की। जिसमें उनके अपोसिट पूजा हेगड़े नजर आई हैं। इस फिल्म में प्रभास रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म जुलाई में रिलीज होनी है जिसका 350 करोड़ का बजट है।

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म

कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगी। हाल में ही उन्हें कोरोना हो गया था और अब कोविड की वजह से देश में भयावह हालात है, ऐसे में फिल्मों पर काम ठप्प पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X