1000 करोड़ की महाभारत में बाहुबली प्रभास - ऋतिक IN, सलमान - आमिर OUT!
बाहुबली स्टार प्रभास ने एसएस राजामौली को आखिरकार खुश कर ही दिया है और 1000 करोड़ की महाभारत में उनका रोल पक्का हो गया है। और फिल्म की डीटेल्स भी शानदार हैं।
एस एस राजामौली की इस समय चर्चा का सबसे बड़ा विषय है। कभी फिल्म की स्टारकास्ट तो कभी फिल्म का बजट। गौरतलब है कि बाहुबली के बाद एसएस राजामौली इस विषय पर काम करना शुरू करेंगे।
फिल्म में काम करने की इच्छा आमिर खान से लेकर प्रभास तक ज़ाहिर कर चुके हैं। वहीं शाहरूख खान को एसएस राजामौली के ऑफिस के बाहर देखा गया और दूसरी तरफ राजामौली सलमान के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं।

लेकिन अब खबर है कि प्रभास ने बाहुबली में अपनी एक्टिंग से राजामौली की टीम को इतना खुश कर दिया है कि फिल्म में उनका रोल तय किया जा चुका है औऱ ज़ाहिर सी बात है कि ये मुख्य भूमिकाओं में से एक होगा।
पौराणिक कथाएं और कॉस्ट्यूम ड्रामा हमेशा से ही साउथ डायरेक्टर का फेवरिट विषय रही हैं। महाभारत इन दोनों का ही मिक्स होगा। वहीं माना जा रहा है कि एसएस राजामौली को फिल्म की प्रेरणा बाहुबली से ही मिली।
फिल्म के लिए पहले ही आमिर रिजेक्ट हो चुूके हैं और कुूछ स्टार्स फाइनल हो चुूके हैं। खबर है कि उनकी महाभारत का हीरो होगा भीम। यानि कि ये पूरी महाभारत भीम के एंगल से बनाई जाएगी औऱ भीम का किरदार निभाएंगे मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल।
हालांकि बॉलीवुड फैन्स ने फिल्म के लिए अपनी स्टारकास्ट तय कर ली थी -


Click it and Unblock the Notifications