'साहो' के लिए प्रभास को मिली 100 करोड़ की फीस, बन गए सबसे महंगे सुपरस्टार !
'बाहुबली' के बाद प्रभास का स्टारडम फिल्म की करोड़ों की कमाई से भी अधिक बढ़ा है। तभी तो फैंस लंबे समय से प्रभास की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'साहो' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कई बार टलने के बाद आखिरकार प्रभास की 'साहो' इस महीने की 30 तारीख को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।
आपको बता दें कि सुजीत सरकार के निर्देशन में बनीं 'साहो' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। थ्रिलर और एक्शन के चलते इस फिल्म का बजट भी करोड़ों का बताया जा रहा है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'साहो' के लिए प्रभास इतनी फीस ले रहे हैं जो की किसी फिल्म की सुपरहिट कमाई के बराबर है। ऐसी खबर है कि प्रभास को साहो के लिए 100 करोड़ की फीस दी गई है। जो कि काफी चौंकाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications