टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस करेंगे सुपरस्टार प्रभास- धमाकेदार एक्शन फिल्म 'रैंबो' रीमेक में बड़ा बदलाव!
कुछ साल हो गया जब टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'रैंबो' का एलान किया गया था। लेकिन फिल्म पर बात आगे नहीं बढ़ी और टाइगर अलग अलग फिल्मों में वयस्त हो गए। यहां तक की फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था। इस बीच फिल्म में कई बदलाव भी किया गया।
पिछले दिनों रिपोर्ट्स आ रही थी इस फिल्म को रोहित धवन डाइरेक्ट करेंगे। जबकि क्रिएटिव टीम में होंगे सिद्धार्थ आनंद। अफवाहों की मानें तो सिद्धार्थ इन दिनों प्रभास के साथ एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों कई बार मुलाकात कर चुके हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म रैंबो रीमेक ही है।

चूंकि टाइगर इन दिनों बागी 4, हीरोपंती 2, गणपत जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं, अब रैंबो में उनकी जगह प्रभास ले सकते हैं।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "सिद्धार्थ आनंद ने प्रभास को अप्रोच किया है। लेकिन अभी ये बात काफी शुरुआती स्तर पर है। प्रभास को ये आइडिया पसंद आया है। इसके अलावा मेकर्स को लगता है कि प्रभास की एंट्री इस फिल्म को पैन इंडिया की पहुंच देगी और फिल्म से उनका जुड़ना इसे बिल्कुल नया विजन देगा। अब देखना होगा कि क्या प्रभास अपना वक्त फिल्म के लिए दे पाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications