'न्यूयार्क' ने बदली मेरी पहचान
अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि उनकी फिल्म 'न्यूयार्क' की सफलता के बाद उन्हें लेकर बॉलीवुड फिल्मकारों की सोच बदल गई है।
जॉन ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने 'न्यूयार्क' में काम किया। अब फिल्मकार मुझे लेकर अलग तरह से सोचने लगे हैं।"
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'न्यूयार्क' को बॉक्स आफिस पर बड़ी सफलता मिली है। आलोचकों ने भी इसे खूब सराहा है।
जॉन ने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुई है। अब वो फिल्मकार भी मुझसे संपर्क कर रहे हैं जिन्होंने पहले मेरे साथ काम नहीं किया।"


Click it and Unblock the Notifications