अब तो बड़े हो जाईये कपिल सिब्बलः पूनम पांडे

अपनी वेबसाइट में न्यूड वीडियों और तस्वीरों के दम पर खुद को मशहूर कर चुकीं पूनम ने अपने ट्विटर पर ट्वीट किया है 'फेसबुक और ट्विटर के स्टेट्स व कमेंट्स की सेंसरशिप क्यों, हे कपिल सिब्बल, वाय दिस कोलावरी डी?' हम नई जेनरेशन के गर्ल व बॉयज हैं। अब थोड़े बड़े हो जाओ।
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल काफी समय से इस कोशिश में हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले कंटेंट पर निगरानी रखी जाए इसके लिए सरकार ने कई सोशल मीडिया से बात भी की। साथ ही मीडिया के लिए ' गाइडलाइन' तैयार करने पर विचार भी कर रहे थे।
सिब्बल ने 'आपत्तिनजक कंटेंट को ऑनलाइन मीडिया में डाले जाने पर काफी जोर दिया था। सिब्बल की इस पहल पर फेसबुक ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि वो ऐसे कंटेंट अपनी साइट से हटा देगा जो कंपनी के शर्तों के खिलाफ हैं।


Click it and Unblock the Notifications