साड़ी के साथ क्या ये पूनम की मूडी रिंग है?
पूनम पांडे ने साड़ी पहन कर गणपति के दर्शन किये ये तो बासी खबर हो गई आपने तस्वीरें भी देख लीं लेकिन क्या आपको पता है कि पूनम ने साड़ी के साथ हाथों में एक रिंग भी पहनी है और ये रिंग कोई साधारण रिंग नहीं बल्कि कुछ खास है। हम बस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किया ये वही रिंग है जिसक बारे में अभी पूनम पांडे बात कर रही थीं?
आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सी रिंग है। तो बता देते हैं कुछ घंटों पहले ही पूनम ने ट्विटर पर ट्वीट किया है "मेरे दोस्तों ने मुझे एक मूड रिंग दी है जो कि मेरे खुश होने पर हरी हो जाती है और जब मैं पागल होती हूं तो ये लाल रंग की हो जाती है।" अब ये तस्वीर देखिये ध्यान से पूनम की साड़ी से नजर हटाकर देखिये उनके हाथों की तरफ और पाएंगे कि उनके हाथों में एक नयी सफेद रंग की रिंग है तो हो सकता है कि पूनम अपने ट्वीट में जिस रिंग की बात कर रही थीं ये वही रिंग हो।
लेकिन अगर ये वही रिंग है तो पूनम के खुश हो जाने पर तो इसे हरा हो जाना चाहिए था फिर ये सफेद क्यों है। खैर अब इस बात का खुलासा तो पूनम ही कर सकती हैं। लेकिन पूनम को अचानक पूरे कपड़ों में देख हर कोई दंग जरुर रह गया। कहां तो पूनम ने ट्विटर पर अपनी सेक्सी और हॉ़ट इमेज बना रखी है और हर रोज अपनी नयी नयी तस्वीरों को डालकर खुद को ट्रेंड में बनाए रखती हैं और कहां ये गणपति के पूजन के दौरान साड़ी में एक अलग ही रुप में नजर आ रही हैं।
अब देखिये इस खबर को पढ़ने के बाद पूनम पांडे क्या इस राज पर से परदा उठाती हैं कि आखिर ये अंगूठी उनकी मूडी अंगूठी है या फिर कोई और? फिल्हाल इस बात की सच्चाई जानने के लिए फॉलो करते रहिये पूनम पांडे को ट्विटर पर या फिर वन इंडिया को। उम्मीद है कि सच जल्द ही सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications
