..................... Poonam pandey| Twitter| Shirish Kunder | पूनम पांडे| ट्विटर| शिरीष कुंदेर - Hindi Filmibeat

मूर्खों की इज्जत करना जरूरी :पूनम

By Belal Jafri

poonam pandey
ट्विटर पर अपनी हर ट्वीट के साथ खबरों में रहने वाली पूनम पांडे यह बात अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें किस तरह से सुर्खियों में रहकर खुद को प्रमोट करना है। पूनम चाहती हैं कि वो हमेशा ही लोगों का सेंटर ऑफ एटरेक्शन बन कर रहें कारण चाहे कुछ भी हो।

लगातार अपने अजीबो गरीब बयानों से या विवादस्पद फोटो के जरिये चर्चा में रहने वाली किंगफिशर कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे ये जानती हैं की अगर लाइम लाईट में आना है तो कुछ तो बोलना ही होगा । वैसे भी कहा ही जाता है इंसान को उसकी खामोशी जीने नहीं देती है ।

अगर हम बात पूनम पांडे की करें तो अभी वो इंडस्ट्री में आईं तो नहीं हैं। लेकिन बॉलीवुड और इंडस्ट्री का हर एक बंदा उन्हें अच्छे से जान चुका है इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है उनका बड़बोला पन।
मुद्दा कोई भी भी हो बात कहीं की भी हो कोई उस पर बयान दे न दे लेकिन पूनम अपना बयान देने से नहीं चुकेंगी। सोशल साईट ट्विटर पर अपने जिस्म की नुमाइश करने करने वाली पूनम का विवादों से नाता तो बिलकुल चोली दामन का हो चुका है और विवाद अब इनसे अलग हो भी नहीं सकते।

आज पूनम ने ट्विटर पर एक नया बयान दिया है जहाँ पूनम ने फिल्म निर्माता निर्देशक शिरीष कुंदेर को ट्वीट करते हुए कहा है की,'ट्विटर ने मुझे एक बात बड़े ही अच्छे से सिखा दी है कि हमें मूर्खों की इज्जत करनी चाहिए,क्यूंकि उनके पास आप पर हमला या प्रतिक्रिया करने के लिए बहुत सारा समय होता है'।

अब सोंचने वाली बात ये है कि क्या पूनम के इस ट्वीट का इशारा कहीं अडल्ट फिल्म एक्ट्रेस सन्नी लियोन कि तरफ तो नहीं है कारण है आजकल दोनों में जम के टकरार हो रही है और इस टकरार में युद्धभूमि की भूमिका निभा रही है सोशल साईट ट्विटर ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X