जल्द ही शाहरूख की फिल्म में नजर आउंगीः पूनम पांडे
अपनी हॉट तस्वीरों के चलते मशहूर हो चुकी मॉडल पूनम पांडे हमेशा ही एक न एक नया धमाका करती ही हैं इसबार पूनम ने यह कह कर सबको चौका दिया है कि वो जल्द ही जल्द ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
देखें पूनम की लेटेस्ट तस्वीरें
पूनम ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने शाहरुख खान के प्रॉडक्शन की एक फिल्म साइन की है। अब पूनम के इस बयान में कितना दम है यह तो बॉलीवुड के किंग खान ही जाने लेकिन अगर वो मजाक नहीं कर रही हैं और सचमुच वो फिल्म में नजर आती है तो उनके फैन्स की धड़कने तो बढ़ ही जाएंगी।
इससे पहले भी पूनम ने यह दावा किया था कि वो हॉलीवुड की फिल्म में काम करने वाली हैं। पूनम ने पिछले साल सितंबर में अपने फैन्स को ट्वीट किया था , 'ट्वीटहार्ट्स गुड न्यूज़। आप मुझे जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में देखने जा रहे हैं। 'लेकिन अभी तक पूनम के फैंस को यह नहीं पता कि वो कौन सी फिल्म है और फिल्म का नाम क्या है।


Click it and Unblock the Notifications