पिज़्ज़ा के साथ पूनम पांडे ऐसे बोल्ड अंदाज में करती हैं एक्सपेरिमेंट, एक बार फिर किया कुछ ऐसा...!

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे चर्चाओं में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। हाल ही में पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वे फैंस को सलाह देती दिख रहे हैं कि पिज़्ज़ा खाना है तो उसमें पनीर नहीं होना चाहिए। उनके साथ इस वीडियो में उनकी एक साथी भी नजर आ रही हैं। दोनों ही यह कहते दिख रहे हैं 'पिज़्ज़ा पर पनीर' ये पिज़्ज़ा की तौहीन है। पूनम पांडे मानती हैं कि बिना पनीर के ही पिज़्ज़ा खाना चाहिए। वीडियो में दिखाया गया है कि पूनम पांडे पिज़्ज़ा में से पनीर निकालकर अलग कर रही हैं। हालांकि पिज़्ज़ा की लास्ट स्लाइड के साथ ही उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया है।यह पहली बार नहीं है कि पूनम पांडे ने पिज़्ज़ा के साथ तस्वीरें पोस्ट की है। इससे पहले भी वह कई बार पिज़्ज़ा के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर चुकी है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फोटो के बजाय सिर्फ पिज़्ज़ा की फोटो शेयर की है।
बता दे, पिज़्ज़ा को लेकर पूनम पांडे पहले कई बोल्ड कमेंट भी कर चुकी हैं। 14 दिसंबर 2013 को पूनम पांडे ने पिज़्ज़ा को लेकर एक बयान दिया था कि बेस्ट सेक्सुअल पोजीशन पिज़्ज़ा को ओवन से बाहर निकालने के दौरान होती है। यहां देखिए, उनका ये कमेंट -
आपको बता दें कि पूनम पांडे खाने-पीने की चीजों के साथ अक्सर वाीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कभी अंगूर, तो कभी भुट्टा,आइसक्रीम, कुल्फी तो कभी पास्ता या कॉफी ये सब चीजें खाते हुए पूनम बेहद सेक्सी अंदाज में तस्वीरें और वाीडियोज पोस्ट कर अपने फैंस को उत्साहित करती रहती है।
the best Sex position is taking pizza out of the oven..;)
— Poonam Pandey (@iPoonampandey) December 14, 2013
बताते चलें, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर लगभग 7 लाख फॉलोअर्स है। पूनम पांडे जितनी इंस्टाग्राम पर एक्टिव है उतनी ही वे ट्विटर और यूट्यूब पर भी एक्टिव रहती है। काम की बात करें तो हाल ही में पूनम पांडे ने बेहद हॉट अंदाज में एक ब्लू ड्रेस में फोटो शूट करवाया इसमें वे लॉन्जरी स्टाइल ड्रेस पहने हाथ में चूड़ा, मांग टीका और बिंदी लगाए सेक्सी अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है।
वहीं कुछ दिन पहले पूनम पांडे ट्रेनर के साथ योग और बॉक्सिंग भी करती नजर आई थीं। इससे पहले पूनम पांडे को एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भी देखा गया था। उम्मीद है जल्द ही वे अपने आने वाले प्रोजेक्ट की घोषणा करें क्योंकि इसके बारे में वे ट्विटर पर हिंट देती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
