अगर चाहते हैं पूनम से बात करना तो डायल करें....

ट्विटर पर अपने हॉट पिक्चर अपलोड करने के चलते सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर चर्चाओं में आ चुकी हैं। पूनम ने अपने फैन्स के लिए एक नंबर जारी किया है, जिसपर उनके फैन्स उनसे बात भी कर सकते हैं।

पूनम ने इस नंबर की जानकारी देते हुए कहा है फेसबुक और ट्विटर का ज्ञान तो बहुत हो गया। अब मैं चाहती हूं कि मेरे फैन्स मुझे और भी अच्छे से जाने। ट्विटर पर '505050' नंबर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि 15 मई को शाम 4 बजे मुझे फोन कीजिए और मुझसे बात कीजिए। बस अपने एयरटेल मोबाइल से 505050 डायल करके सब्सक्राइब कीजिए।

इससे पहले पूनम ने यह कहकर सनसनी फैलाई थी कि उन्हें जिस्म के निर्देशक ने अपनी फिल्म के लिए साइन कगर लिया है। वह फिल्म सन्नी लियोन की जिस्म 2 से भी ज्यादा हॉट होगी। लेकिन बाद में यह महज कोरी अफवाह ही निकली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X