लोनावाला में पूनम पांडे का फोटोशूट
हॉट एंड बोल्ड पूनम पांडे आज पूने के लोनावाला में फोटो शूट करा रही हैं। अपने ट्वीटर पर लिखा है "लोनावाला के घाट पर बादलों को ड्राइव कर रही हूं। यहां का मौसम बहुत प्यारा है। आपके लिए कुछ फोटोग्राफ्स क्लिक करुंगी।" उसके बाद उन्होने ट्वीटर पर अपनी फोटो भी शेयर की।

पूनम पांडे पहले तो मुबई के हाईटाइड का मजा लेने के लिए सोच रही थीं लेकिन उसके बाद लोनावाला में बादलों और खूबसूरत मौसम का मजा लेने के लिए पहुंच गई। लोनावाला पहुंचने के बाद पूनम पांडे ने एक के बाद एक लोनावाला के बेहतरीन मौसम का मजा लेते हुए अपने फैन्स के लिए फोटोशूट भी किया।
अपने ब्लैकबैरी मोबाइल में मैसेंजर के जरिए मु्म्बई में मिले नकली बम के बारे में भी पूनम ने कई ट्वीट किये। उन्होने लिखा- "अभी अभी बीबीएम के जरिए पता चला कि लोखंडवाला के पास इन्फिनिटी मॉल में बम मिला है। क्या ये सच है्?"
लोनावाला में पूनम किस के साथ थीं इस बात की खबर उन्होने किसी को भी नहीं पड़ने दी। आखिर किस के साथ पूनम इस रोमांटिक मौसम का मज़ा ले रही हैं? खैर वो चाहे जो भी हो पर लोनावाला में पूनम पांडे के इस रुप को देखकर यही लगता है कि कहीं हॉट फोटो शूट कराते कराते पूनम बोर तो नहीं हो गईं?


Click it and Unblock the Notifications