पूनम पांडे लगा रहीं हैं प्रोडक्शन हाउस के चक्कर!
हाल में कुछ दिनों पहले ये खबर आ रही थी पूनम पांडे को शाहरूख खान की फिल्म का ऑफर मिला है और यह बात पूनम ने ट्विटर पर भी पोस्ट की थी। लेकिन जब बाद में इस खबर से रिलेटेड कोई अपडेट नहीं मिला तो लोगों ने सोचा कि ये भी कोई गॉसिप ही थी।
लेकिन खबर आई है कि पूनम पांडे को रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के ऑफिस में देखा गया है। इसका मतलब एक बात तो तय है कि पूनम पांडे ने सच ही बोला था बाकि आगे पूनम की किस्मत की उन्हें फिल्म मिलती है भी या नहीं।
आपको बता दें कि पूनम को कई फिल्मों में आयटम नंबर्स और रियलिटी शो को करने का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इन्हे करने से इंकार कर दिया था। लेकिन लगता है कि पूनम कुछ बड़ा हाथ मारने की तैयारी कर रही हैं क्योंकि उन्हें आएदिन बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते हुए देखा जा रहा है।
पूनम का रेड चिलीज के बारे में कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी कुछ तय नहीं हैं मैं बस कैजुअल मीटिंग के लिए गई थी।


Click it and Unblock the Notifications