भारत पाक का मैच लेकिन पूनम नशे में चूर
वैसे इसकी वजह भी सबको पता होगी कि पूनम इस वक्त अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म नशा की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल ही में पूनम ने काफी ड्रिंक भी की ताकि फिल्म के पार्टी सीन में रियैलटी शूट हो सके। पूनम के एक्टिंग टैलेंट को देखकर पूनम के निर्देशक भी काफी खुश हैं और उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि पूनम पांडे बंगाली बाला बिपाशा बासु से भी बेहतर हैं। पूनम के अंदर एक टैलेंट है और वो उनके टैलेंट को अपनी फिल्म में भुना रहे हैं।
पूनम पांडे ने इससे पहले जब भी इंडिया का कोई मैच हुआ इंडिया की जीत के लिए दुआ की है और साथ ही ढ़ेर सारे ट्वीट्स भी लेकिन अभी उनपर धीरे धीरे स्टारडम का नशा चढ़ रहा है और इसलिए वो ट्विटर से थोड़ा दूर हो गयी हैं उन्हें वक्त नहीं मिल पाता कि वो अपने फैन्स के लिए कुछ ट्वीट करें। साथ ही इंडिया के मैच के दौरान भी इतने दिनों से उनका कोई ट्वीट नहीं आया। उनके एक फैन ने तो लिखा है "कहां हैं पूनम पांडे जब भारत को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत है?" यानी कि अब भारत को धोनी, विराट के साथ साथ पूनम का सहारा भी चाहिए मैच को जीतने के लिए!


Click it and Unblock the Notifications
