मेरी फिल्म के बाद लोग विद्या के डर्टी लुक को भूल जायेंगे: पूनम पांडे
बिकनी मॉडल पूनम पांडे अपनी हैरतअंगेज हरकतों के चलते सुर्खियों में बनीं रहती है। कभी अपनी हॉट पिक्चरें टि्वटर पर डालती हैं तो कभी वो अपने ऊंट-पटांग बयानों से लोगों का ध्यान खींचने में लगी रहती हैं।
इस बार भी पूनम पांडे ने कुछ ऐसा ही किया है। पूनम पांडे ने दावा किया है कि उनकी आने वाली फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' से भी ज्यादा डर्टी होगी जिसे देखने के बाद लोग विद्या बालन को भूल जायेंगे।
गौरतलब है कि पूनम पांडे को अपनी अश्लील हरकतों के चलते एक हिंदी फिल्म नसीब हो गयी है। फिल्म को लेकर पूनम पांडे जरूरत से ज्यादा उत्साहित हैं। अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए पूनम ने कहा कि इस फिल्म के लिए मुझसे बिकनी पहनने को कहा जा रहा था जिसे मैंने तुरंत हां कर दी है।
मैनें आज तक हर तरह की बिकनी पहन रखी है। लेकिन फिल्म में बिकनी पहनना मेरे लिए काफी खास है, इसलिए मैं खुद बिकनी की शॉपिंग करूंगी। देखना दिलचस्प होगा कि पूनम पांडे के वादों में कितना दम है?


Click it and Unblock the Notifications
