वन पीस में पूजा हेगड़े ने दिखाया सबसे सेक्सी लुक, बीच पर मचलती हसीना को देख दीवाने हुए लोग

pooja hegde

Pooja Hegde को लेकर मशहूर है कि वो आसानी से आपको बोल्ड अवतार में नहीं दिखेंगीं। लेकिन इस वक्त धमाका हुआ है और पूजा हेगड़े बोल्ड हुई हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो बीच से वायरल हो रहा है जिसमें वो वन पीस पहने हुए नजर आ रही हैं।

पूजा हेगड़े को मचलते हुए और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को खुद पूजा ने साझा किया है और लिखा है, ''Tan lines and good times.'' इसके बाद फैंस लगातार उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बस इसी वजह से मुझे ये पसंद नहीं आ रही है।''

एक ने लिखा, ''किस किस का क्रश है पूजा वो लाइक करो।'' एक ने लिखा, ''नहीं ना पूजा जी आप को हम साउथ फिल्मों से जान ते हैं.. भारतीय संस्कृति से।'' एक ने लिखा, ''बोल्ड और ब्यूटीफुल।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन अभिनेत्री ने रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट पर पूजा हेगड़े इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं, और ईद पर किसी का भाई किसी की जान से वो पहले ही धमाका कर चुकी हैं। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों आगे भी साथ आते रहेंगे।

पूजा हेगड़े साउथ से आई हैं और उन्होने यहां पर कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्में की हैं। वो पहले हाउसफुल सीरीज में अक्षय कुमार के साथ भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि वो आने वाले समय में किस तरह की फिल्मों के साथ नजर आती ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। आप भी देखिए ये वायरल वीडियो जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।

Read more about: pooja hegde
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X