..................... सलमान खान की फिल्म के लिए पूजा हेगड़े ने बढ़ाई फीस ? Pooja Hegde hikes her fee for Salman Khan’s film Kabhi Eid Kabhi Diwali - Hindi Filmibeat

बैक टू बैक हिट फिल्मों के बाद अब सलमान खान के साथ दिखेंगी ये एक्ट्रेस- चार गुना बढ़ाया फीस?

By Staff

2019 हाउसफुल 4 और तेलुगु फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo जैसी बॉक्स ऑफिस हिट्स के बाद अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि निर्देशन का जिम्मा उठाया है फरहाद सामजी ने।

अफवाहों की मानें तो इस फिल्म के लिए पूजा हेगड़े ने अपनी फीस 4 गुना बढ़ा दी है। फिल्म ईद 2021 पर रिलीज होने वाली है। खबर के अनुसार, 'फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पूजा हेगड़े को इस फिल्म के लिए साइन करने के साथ ही चार गुना अधिक फ़ीस दी है। साजिद नाडियाडवाला की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म हाउसफ़ुल 4 के लिए पूजा हेगड़े ने काफी कम फीस ली थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और पूजा के काम को भी पसंद किया।'

Pooja Hegde

बॉलीवुड में हिट फिल्मों के साथ साथ कलाकारों की फीस भी बढ़ती जाती है। पूजा हेगड़े सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अच्छा काम कर रही हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, लिहाजा निर्माता अब ज्यादा फीस देने में भी हिचक नहीं रहे हैं।

गौरतलब है कि पूजा हेगड़े ने साल 2016 में फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थीं। लेकिन ना ही फिल्म हिट रही, ना ही पूजा का डेब्यू। लिहाजा, सीधे तीन सालों के बाद पूजा फिल्म हाउसफुल 4 में दिखीं। उम्मीद है 'कभी ईद कभी दिवाली' के साथ पूजा हेगड़े की हिट फिल्मों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X