Pooja Hegde ने पहनी ऐसी ड्रेस, Urfi Javed से हुई तुलना, लोग बोले- एक ही थान से कपडा..

इस वक्त एक इवेंट से कई बॉलीवुड सितारों के वीडियोज और उनके लुक्स तेजी से वायरल हो रहे हैँ। इस लिस्ट में पूजा हेगड़े भी शामिल हैँ। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से सलमान खान की ये हीरोइन बुरी तरह से ट्रोल की जा रहीं हैं और उनकी तुलना उर्फी जावेद से हो रही है। जी हां, पूजा हेगड़ने यहां पहुंचने के लिए जो ड्रेस पहनी थी वो उर्फी जावेद की ड्रेस से मिल रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें करने लगे और उनका कहना था कि ये दोनों एक ही थान से कपड़ा लाई हैं।
गौरव गुप्ता फैशन स्टोर लॉन्च के मौके पर पूजा हेगड़े वहां पहुंची थीं। इस दौरान पूजा हेगड़े ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी जो कि काफी शानदार तरह से डिजायन की हुई थी।
इसके बाद वहां उर्फी जावेद की भी एंट्री हुई जो कि सफेद ड्रेस में थीं, देखकर ऐसा लग रहा था कि एक डिजायनर ने दोनों कि कपड़े डिजायन किए हैँ। बस फिर क्या था, दोनों के बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा है।
एक यूजर ने लिखा था, ''अरे ये तो उर्फी जैसी ड्रेस है, लेकिन पूजा अच्छी लग रही है।'' एक ने लिखा, ''लगता है दोनों ने एक थान से कपड़ा लिया है।'' जबकि एक का कहना है कि, ''ऐसा क्यों लग रहा है कि सभी उर्फी बनने की सोच रहे हैं।''
इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सामने आए हैं लेकिन पूजा हेगड़े ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। वर्कफ्रंट पर पूजा हेगड़े इस वक्त फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खबरों में हैं और इसमें वो सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म इस ईद रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और इसके गाने सामने आकर धमाका कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications