मां की तरह बनीं सुपरमॉडल, सुपरहिट फिल्मों में किया काम, फिर 1 गलती और रातों-रात गंवा दिया सबकुछ

पूजा बेदी हमेशा से ही एक बेहतरीन अभिनेत्री रही है। इतना ही नहीं उन्हें 1992 में रिलीज हुई फिल्म जो जीता वही सिकंदर से एक खास पहचान हासिल हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने आमिर खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि भले ही एक्ट्रेस की यह डेब्यु फिल्म नहीं थी लेकिन फिर भी उनके खूब चर्चे हुए। हमेशा से ही पूजा बेदी की एक्टिंग से ज्यादा उनके लुक्स के चर्चे बने रहते थे।
पूजा बेदी का विवादों से रहा गहरा नाता
पूजा बेदी का हमेशा से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। साथ ही साथ एक्ट्रेस का करियर भी कुछ खास सफल साबित नहीं हुआ। इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि विवादों में भी वह अपने रिलेशनशिप के साथ अपने बोल्ड अंदाज की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1990 से लेकर 1991 में पूजा बेदी ने एक बोल्ड एंड फिल्म में काम किया। जिस वजह से वह काफी ज्यादा विवादों में घिर गई थी।
पूजा बेदी की ऐड फिल्म को कर दिया गया था बैन
पूजा बेदी ने उस वक्त में ऐसे बोल्ड सीन दे दिए थे जब उस जमाने में एक्ट्रेसेस ऐसे सीन देने से कतराया करती थी। लेकिन पूजा बेदी ने शावर के नीचे खड़े होकर इस फिल्म की शूटिंग की थी। इतना ही नहीं दूरदर्शन पर इस फिल्म को टेलीकास्ट किया गया था और इसी वजह से उन्होंने रोक भी लगा दी थी। पूजा बेदी की बैन हुई इस फिल्म पर उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यह अनुभव उनका काफी शानदार रहा था।
पूजा बेदी की एक फिल्म को मिले थे कई अवार्ड
इंडियन एक्सप्रेस में पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस एड फिल्म को भले ही बैन कर दिया। लेकिन इसको काफी सारे अवार्ड दिए गए थे। जिस वजह से उन्हें काफी ज्यादा खुशी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में एक नया बदलाव लाया है। इसी वजह से उन्हें इस बात की बेहद की खुशी है।
पूजा बेदी का वर्क फ्रंट
लेकिन अगर हम पूजा कैरियर के वर्क फ्रंट पर अगर नजर डालें तो उन्होंने 1991 में फिल्म विषकन्या से अपना इंडस्ट्री में डेब्यू किया। जिसके बाद में एक्ट्रेस ने अपने 5 से 6 साल के करियर में शक्ति, लूटेरा, आतंक ही आतंक जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके काफी नाम कमाया था।
पूजा बेदी ने शादी के बाद इंडस्ट्री से बनाई थी दूरियां
इसी के साथ पूजा बेदी के निजी जीवन की बात की जाए तो उन्होंने 1994 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला के साथ में सात फेरे ले लिए। जिसके बाद में उन्होंने इंडस्ट्री से दूरियां बना ली और यह शादी में कुछ खास वक्त तक चल नहीं पाई। दोनों ने 2003 में तलाक लिया। बाद में पूजा बेदी ने छोटे पर्दे से पहचान बनाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।


Click it and Unblock the Notifications