मशहूर हीरोइन पूजा बत्रा याद हैं? इस 'टाईगर ज़िंदा है' एक्टर से कर ली है गुपचुप शादी
90 के दशक की भोली भाली अदाकारा पूजा बत्रा तो सबको याद ही होंगी। उन्होंने चुपचाप बिना दुनिया में ढिंढोरा पीटे शादी कर ली है और फिलहाल अपने हनीमून पर हैं। कम से कम उनकी इंस्टाग्राम की तस्वीरें और स्टोरी तो कुछ ऐसी ही कहानी बता रही हैं। इन तस्वीरों में एक चूड़ा वाला हाथ है जो सबका ध्यान खींच रहा है।
अब सवाल उठता है कि पूजा ने शादी की किससे? तो टाईगर ज़िंदा है फेम नवाब शाह भी सबको याद ही होंगे। जी हां वहीं नवाब जो सीरियल और फिल्मों के बीच लगातार बैलेंस बनाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। तो जी हां, पूजा और नवाब ने शादी कर ली है और उनकी तस्वीरों में ढेर सारा प्यार झलक रहा है।
गौरतलब है कि पूजा बत्रा ने 90 के दशक में विरासत, भाई, हसीना मान जाएगी, कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने 2002 में कैलिफोर्निया के एक डॉक्टर से शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज़्यादा साल नहीं टिकी और 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया।
अगर नवाब शाह की बात करें तो उन्होंने मनीषा कोईराला के अपोज़िट Escape from Taliban नाम की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा नवाब हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी पर भी सक्रिय रहे हैं। हाल ही में सेकरेड गेम्स में भी वो दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications