एक और मंत्री का बेटा बॉलीवुड में
मंगलवार, 23 अक्टूबरः बॉलीवुड में अब अभिनेताओं की ऐसी खेप सक्रिय हो रही है जो अपने पिता व परिवार वालों की राजनीतिक विरासत संभालने के बजाय अभिनय मेंकिस्मतआजमा रहे हैं. मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का बेटा रितेश देशमुख पहले ही बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं और अब एक और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का बेटा चिराग पासवान भी बॉलीवुड में किस्मतआजमाने आ रहे है. वह अनुज सक्सेना की फिल्म में बतौर हीरोकाम कररहे हैं.
चिराग ने अपनी बीटेक की शिक्षा पूरी करने के बाद फिल्मों में आने की इच्छा जाहिर की. चिराग राम विलास पासवान के इकलौते बेटे हैं और उसेराजनीति से ज्यादा रुचि अभिनय में है.चिराग ने कहा कि उसके बालीवुड में काम करने को लेकर उसके परिवार वाले पूरा सहयोग दे रहे हैं. उसके पिता को भी उसके फिल्मों में काम करने में कोई एतराज नही है. उसके पिता बस यही चाह्ते हैं कि वह पूरी मेहनत से बॉलीवुड में काम करे. अनुज सक्सेना 31 अक्टूबर कोफिल्म लांच करने वाले हैं और इसी दिन चिराग का 25वां जन्मदिन भी है.


Click it and Unblock the Notifications