Viral Video- फिल्मी स्टाइल में पुलिसवाले ने आदमी को गिराकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही हुई ऐसी हालत!

सोशल मीडिया का दौर आने के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी होते हैं। कई बार ये लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए भी काफी होते हैं। इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक निर्दयी पुलिसवाले की हरकत देख आपका खून खौल उठेगा।
ये वीडियो गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाने में तैनात एक सिपाही का है जिसने एक आम नागरिक की जमकर लाट घूसों से पिटाई कर दी। पुलिसवाले ने बिना कुछ सोचे समझे उसको सबके सामने जमीन पर गिराकर पीटा।
इस दौरान किसी ने उसके मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब आप गौर से इस वीडियो को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वीडियो में पुलिसकर्मी शख्स को जमीन पर गिराकर पीटते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 14 अगस्त का है।
हालांकि वायरल वीडियो की वजह से पुलिसकर्मी बच नहीं पाया है और उसके खिलाफ कविनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस तरह की तत्कात कार्यवाही के कारण पीड़ित खुश है और न्याय व्यवस्था की तारीफ कर रहा है।
सिपाही ने कहा इसलिए की पिटाई?
सिपाही ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने जिस शख्स को पीटा है वो उसकी बहन पर कमेंट करता था। लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी है और उनका कहना है कि अगर ऐसा था तो सिपाही पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी।
इस तरह सड़क पर किसी को पीटने से पुलिस की छवि खराब हुई है, इसलिए निलंबन की कार्रवाई की गई है। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications