प्लेयर्स मेरी और अभिषेक की फिल्म है

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली 6' में अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुकी इस ऐक्ट्रेस ने कहा कि मल्टिस्टारर फिल्म में मैं मुख्य भूमिका में हूं। 'दिल्ली 6' में मैं और अभिषेक, 'थैंक्यू' में मैं और अक्षय, 'आएशा' में मैं और अब 'प्लेयर्स' में मैं और अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म 'मौसम' में शमीर्ली लड़की का किरदार अदा करने के बाद हॉलीवुड की 'द इटालियन जॉब' की रिमेक फिल्म 'प्लेयर्स' में सोनम एक एक अलग ही किरदार में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में सोनम के साथ बिपाशा के बिकनी सीन्स की चर्चा जोरों पर है। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने इस फिल्म के लिए सोनम के कपड़े डिजाइन किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications