पीके की रिलीज डेट बदलकर बॉम्बे वेलवेट को अच्छी टक्कर देंगे आमिर!
हालांकि आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट ही करते हैं। वैसे आमिर की इस सोच के पीछे कहीं ना कहीं ये भी एक वजह है कि 19 दिसंबर पब्लिक हॉलीडे से सिर्फ एक हफ्ता पहले की डेट है। इस एक हफ्ते में आमिर खान की फिल्म बिना किसी और कॉम्पीटीशन के अच्छी कमाई कर लेगी। उसके बाद 25 दिसंबर को बॉम्बे वेलवेट रिलीज होने के बाद बॉम्बे वेलवेट के लिए पीके एक बड़ा कॉम्पीटीशन होगी। क्योंकि आजकल फिल्में भी धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर पिक अप करती हैं। आमिर खान की फिल्मों का क्रेज वैसे भी एक महीन तक तो रहता है है और हो भी क्यों ना आखिर साल में एक ही तो फिल्म आती है आमिर की।
अब अगर आप वीकेंड पर पीके देखने जाएंगे तो आपके पास कोई और बेहतर फिल्म देखने का तो ऑप्शन होगा नहीं लेकिन जब आप बॉम्बे वेलवेट देखने जाएंगे तो आपके पीके का ऑप्शन जरुर होगा। ऐसे बॉम्बे वेलवेट को लेकर जरुर फिल्म की टीम थोड़ा चिंतित है। हालांकि फैन्स बॉम्बे वेलवेट को लेकर भी काफी उत्सुक हैं और फिल्म देखना चाहते हैं लेकिन पीके और बॉम्बे वेलवेट को कंपेयर किया जाए तो बॉम्बे वेलवेट की बजाय पीके फिल्म को लेकर लोगों में ज्यादा उत्सुकता है। खैर अब देखना ये है कि हमारी कैलकुलेशन आमिर खान की कैलकुलेशन से कितना मैच करती है। पीके पहले रिलीज होकर भी बॉम्बे वेलवेट के लिए सबसे बड़ा कॉम्पीटीशन बनती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
