तो पीसी का मतलब शाहरूख गुंडे हैं!
प्रियंका चोपड़ा अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने एक जूनियर आर्टिस्ट को शाहरूख खान के नाम पर धमकाया है। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को लेडी दबंग के ही नाम पर जाना जाता है। वो किसी भी हालात से निपटने के लिए खुद ही सक्षम हैं तो फिर उन्होंने किंग खान का नाम क्यों लिया?
यह सोचने वाली बात है? क्या वो यह साबित करना चाहती थीं कि बॉलीवुड में शाहरूख खान सबसे लड़ाकू टाइप के हीरो हैं जो किसी को, कहीं भी भी डरा-धमका सकते हैं और लोग उनके नाम से थर-थर कांपते हैं?
पिछली कुछ घटनाएं मसलन आईपीएल के मैदान पर पुलिस कांस्टेबल से झगड़ा, शिरिष कुंदर को सरेआम पीटना..यह सब कुछ शाहरूख की दबंगई दिखाने के लिए काफी हैं। जिसे प्रियंका ने अपने बयान से पूरी तरह से सही साबित कर दिया है कि शाहरूख खान किसी गुंडे से कम नहीं हैं।मालूम हो कि एक फिल्म के सेट का जहां जूनियर कलाकार को प्रियंका के साथ डांस करना था। लेकिन जूनियर कलाकार प्रियंका को देखकर नर्वस हो गया जिससे बार-बार रीटेक हो रहा था। इससे तंग आकर मैंडम पीसी ने झट से जूनियर कलाकार की क्लास ले ली और कहा कि अच्छे से काम करो वरना शाहरूख से कहकर तुम्हारी बैंड बजवा दूंगी।


Click it and Unblock the Notifications
