सलमान की वजह से कहीं इस फिल्म की न बज जाए बैंड!
[गपशप] सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और रहेंगे, चाहे उन्हें जेल हो या कुछ और। लोगों की दिवानगी उनके प्रति कम न होगी, यह हमने कल भी देख लिया, जब सलमान को 2002 के हिट एंड रन केस में 5 साल जेल की सजा सुनाई गयी।

जी हां, सलमान का गुनाह चाहे कितना ही बड़ा हो, उनके फैंस उन्हें गलत मानने को तैयार नहीं है। बहरहाल, सलमान को 2 दिनों की बेल मिल गई है और वे घर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार यानि की 8 मई को उन्हें फिर से कोर्ट का रूख करना पड़ेगा।
अब सलमान खान फिर से कोर्ट में होंगे तो जाहिर है पूरी मीडिया की नजर फिर से सलमान पर गड़ जाएगी। वहीं, सलमान के करोड़ों चाहने वाले भी उन्हें अकेला महसूस नहीं होने देंगे। लिहाजा, इन सबके बीच एक फिल्म है, जिसे सलमान के जेल जाने से झटका मिल सकता है।
Do You Know: सलमान की कार से गई थी इस KHAN की जान
जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पीकू' की। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होगी और कल ही सलमान भी कोर्ट का रूख करेंगे, लिहाजा, फिल्म को दर्शकों की कमी खल सकती है। अब सलमान की फैन फॉलोइंग से कोई अंजान नहीं है।
सूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म पीकू को भले ही 8 तारीख को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन फिल्म शनिवार, रविवार यानि की वीकेंड को वापस धमाका कर सकती है। बहरहाल, निर्देशक को हम शुभकामनाएं ही दे सकते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



