STORY HINT:कॉमेडी ड्रामा है अमिताभ - दीपिका - इरफान स्टारर पीकू!
अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण को परदे पर वापस एक साथ देखने के लिए फैन्स तरस गए हैं। अब खबरी का कहना है कि फिल्म की कहानी के बारे में हल्की फुल्की हिंट मिल गई है। कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म बहुत ही सीरियस फिल्म होगी और दीपिका और इरफान की जोड़ी भी इस सीरियसनेस को और बढ़ाएगी।
लेकिन ज़रा ठहर जाइये जनाब। ये तो हम बता ही चुके हैं कि अमिताभ बच्चन आजकल बिल्कुल जोश में हैं। और उनका यही जोश दिखाई देगा फिल्म पीकू में। पीकू में अमिताभ और दीपिका एक दम बिंदास और मस्तमौला पिता - बेटी की भूमिका निभा रहे हैं और कॉमेडी से भरी उनकी नोंकझोंक ही फिल्म की यूएसपी है।
ALSO READ: BIG B इफेक्ट: 10 बॉलीवुड डायरेक्टर्स बनेंगे शमिताभ के मेहमान कलाकार
वहीं ड्रामा होगा इरफान और दीपिका का लव एंगल जो केवल एक ट्रैक होगा। ये दोनों प्यार और दोस्ती के कुछ नए रूल्स सेट करते दिखेंगे।
फिल्म पीकू से शूजित सरकार की विकी डोनर की टीम भी वापस होगी जिसमें जुही चतुर्वेदी और रॉनी स्क्रूवाला भी शामिल हैं। जहां तक फिल्म के ट्रेलर का सवाल है तो फिल्म उसके लिए दर्शकों को शमिताभ का इंतज़ार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
