सलमान खान की वजह से पीकू कैंसिल
सलमान खान के केस की वजह से मई 6 को बॉलीवुड दी डे मान लिया गया। लोग सुबह से ही अपने चहेते सितारे की सलामती की दुआ मांगते रहे। वही स्टार्स ने भी ये फैसला किया की इस दिन कोई इवेंट नहीं करेंगे क्योंकि ये दिन सलमान का ही दिन होगा।
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की फ़िल्म पीकू जो इस हफते रिलीज़ हो रही है का एक प्रमोशनल इवेंट था जोकि कैंसिल कर दिया गया। अब कैंसिल क्यों किया गया इसके पीछे की वजेह तो आपको पता ही है।
FRIDAY कुंडली - जानिए क्यों देखें क्यों ना देखें पीकू
ज़ाहिर है सलमान खान.. अब दीपिका को ये तो अंदाजा था ही की सलमान खान के केस की फाइनल सुनवाई के दिन भला कौन उनसे पीकू के वारे में पूछेगा। तो आखिरकार सलमान के केस और उनकी सजा को लेकर सवालों के ज़वाब देने से बेहतर उन्हें इवेंट पोस्टपोन करना लगा।
अब पीकू की रिलीज़ डेट तो आ गयी ऐसे में प्रोमोशनल इवेंट को कैंसिल करना फ़िल्म के लिए काफी महंगा भी साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
