PICS: बिग बी और ऐश्वर्या राय को देख आप भी कह उठेंगे....So Sweet
[गपशप] ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को हाल ही में एचटी मोस्ट स्टाइलिश एवार्ड 2015 में साथ देखा गया। यहां ऐश और अभिषेक को मोस्ट स्टाइलिश कपल ऑफ दि ईयर के एवार्ड से नवाजा गया। वहीं, इवेंट में अमिताभ बच्चन भी मौजूद रहे।

ब्लैक कलर की गाउन में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही थी, जबकि अभिषेक बच्चन ने भी बखूबी ऐश का साथ दिया। लेकिन इन सब लम्हों के बीच सबसे प्यारा लम्हा वह था जब ऐश, अभिषेक और बिग बी साथ में स्टेज पर मौजूद थे।
तीनों मीडिया के कहने पर साथ आए और तस्वीरों के लिए पोज देने लगे। जब बीच में ऐश अपने गाउन में थोड़ी सी उलझ गयी। लेकिन जब बिग बी जैसे स्वीट ससुर हो फिर चिंता किस बात की। मेगास्टार बिग बी बिना कुछ सोचे बेहिचक नीचे झुककर ऐश का गाउन ठीक कर दिया। यह लम्हा काफी क्यूट सा था।
वहीं, ऐश और अभिषेक भी इस इवेंट को पूरा एन्जॉय करते दिखे। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण के पिता के रूप में दिखने वाले हैं। जहां दर्शकों को पिता- बेटी के प्यारे प्यारे नोकझोंक देखने को मिलेगें।


Click it and Unblock the Notifications



