Pics & Video: 'प्रेम रतन धन पायो' शूटिंग के दौरान उदयपुर निहारते सलमान खान
[गपशप] सलमान खान सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर में हो रही है, जहां, दंबग खान को उदयपुर की खूबसूरती निहारते स्पॉट किया गया।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने सलमान की कुछ तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें सल्लू उदय की प्राकृतिक सौंदर्य को निहार रहे हैं। 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान समेत सोनम कपूर, अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश मुख्य किरदारों में देखेंगे। पारिवारिक ड्रामा वाली यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।
बहरहाल, शूटिंग के बीच से सलमान कुछ समय निकालकर एन्जॉय करते दिखे। बता दें, अफवाह है कि फिल्म में वे डबल रोल में दिख सकते हैं जिनमें से एक होगा प्रेम (शांत दिमाग वाला), जबकि दूसरा होगा विजय (गर्म दिमाग वाला)..
फिल्म में नील नितिन मुकेश निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। जबकि स्वरा भास्कर सलमान खान की बहन के रूप में दिखेंगी।
Cute PICS: जब सलमान शूटिंग करते करते बच्चे संग खेलने लगे क्रिकेट
फिलहाल, नीचे देंखे वीडियो, जहां सलमान खान और आयुष शर्मा उदयपुर की खूबसूरती निहार रहे हैं-


Click it and Unblock the Notifications






