PICS: रणबीर ने कर ही दिया दीपिका को प्रपोज़........दोबारा!
रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को प्रपोज़ किया है.....दोबारा। लेकिन फिर से रील के लिए। रणबीर और दीपिका की लव स्टोरी के लोग दीवाने हैं। रियल न सही, रील ही सही। दोनों तमाशा की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब दिल्ली की शूट खत्म कर के फिल्म की क्रू पहुंच गई है टोक्यो। यहां पर फिल्म का क्लाईमैक्स शूट होना है।
शूट के पहले दिन रणबीर ने दीपिका को प्रपोज़ किया। पहले वो थोड़ा चौंक गईं लेकिन फिर रणबीर अपने घुटनों पर बैठ गए। ये सब हुआ डिनर के दौरान। तमाशा की हर तस्वीर दर्शकों का फिल्म में रूझान बढ़ाती जा रही है।
फिल्म में रणबीर एक खुले आज़ाद पंछी वेद साहनी का किरदार निभा रहें और दीपिका कॉमिक एडिक्ट का किरदार निभा रही हैं। दोनों फ्रांस के कॉर्सिका में मिलते हैं और इसी के बाद दोनों का एक मज़ेदार और रोचक सफर शुरू होता है और कुछ घटनाएं बन जाती हैं तमाशा।
जब से फिल्म 'तमाशा' शूटिंग फ्लोर पर गई है, चर्चा में रही है। कभी सेट पर ऑफ स्क्रीन रोमांस के चलते। तो कभी लीड जोड़ी की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की वजह से। रणबीर और दीपिका को साथ देखने के लिए दर्शक बहुत उत्साहित हैं लेकिन फिलहाल फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications














