PICS OF THE DAY:करण-करीना हैं सबसे प्यारे 'दोस्त वाले फ्रेंड्स'!
दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो बिना कहे आपके हर मूमेंट को स्पेशल बना देता है। ऐसी ही दोस्ती है करन जौहर और करीना कपूर की। दोनों एक दूसरे के बेस्ट वाले फ्रेंड्स हैं और ये बात उन्होंने हर जगह खुल के बताई है। करन जहां बेबो के साथ अपना हर प्रोजेक्ट डिस्कस कर लेते हैं वहीं बेबो के लिए करन उनका सपोर्ट सिस्टम है।
अब दोस्तों की इस जोड़ी ने किया है बहुत ही प्यारा फोटोशूट और दोनों एक दूसरे को साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। वहीं करन जौहर और करीना कपूर एक दूसरे के सेल्फी पार्टनर भी हैं। दोनों जब भी एक साथ होते हैं तो शुरू हो जाता है इनका सेल्फी फीवर और एक के बाद एक क्लिक पे क्लिक। कुछ फोटो में तो आप ये भी नहीं डिसाइड कर पाएंगे कि दोनों में ज़्यादा अच्छा पाउट किसने किया।
हालांकि दोनों की दोस्ती में दरार तब आई थी जब करण जौहर की फिल्म कल हो ना हो रिजेक्ट करके करीना ने मैं प्रेम की दीवानी हूं साइन कर ली थी। लेकिन उन्होंने बाद में नेशनल टेलीविजन पर इसके लिए उनसे माफी मांगी थी। तब से आज तक दोनों के बीच ऑल इज़ वेल। देखिए उनकी तस्वीरों का ये कलेक्शन। कई तस्वीरें ट्विटर पर उनके फैन क्लब से ली गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications