Shooting PICS: तो 2016 में शाहरूख, सलमान को ऐसे टक्कर देंगे ऋतिक रोशन!
[गपशप] ऋतिक रोशन फिलहाल जबलपुर में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग कर रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर की यह ड्रीम प्रोजेक्ट अगले साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री को भी बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं। बहरहाल, फिल्म को लेकर काफी खबरें छाई हुई हैं। ऐसे में हम आपके लिए फिल्म की सेट पर से कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। जहां ऋतिक धोती पहने एक मगरमच्छ से लड़ते दिख रहे हैं।
बता दें, ऋतिक और पूजा हेगड़े स्टारर यह एक पीरियड ड्रामा लव-स्टोरी है। लिहाजा, उस वक्त को दिखाने के लिए काफी इफैक्टस और सेट्स लगाने की जरूरत पड़ रही है। इन तस्वीरों में आप वह देख पाएंगे।
यहां देखिए सेट की तस्वीरें-
hrithik roshan mohenjodaro ashutosh gowarikar pooja hegde ऋतिक रोशन आशुतोष गोवारिकर मोहनजोदड़ो पूजा हेगड़े


Click it and Unblock the Notifications


