PIC of the Day: 'सुल्तान' की सेट पर सलमान खान.. और तीन बच्चों का साथ
[गपशप] सलमान खान फिलहाल 'सुल्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने सुल्तान के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरु की है। जहां काफी सारे एक्शन और कुश्ती के सीन्स फिल्माने हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने आज से पहले कभी इस तरह के सीन नहीं किये होंगे।

बहरहाल, इतने टफ शेड्यूल में भी दबंग भाई अपनी मस्ती के लिए समय निकाल ली लेते हैं। यहां तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सलमान अपने नन्हें मुन्ने फैंस के साथ कितना खुश दिख रहे हैं। सच ही है, सलमान कभी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते।
सलमान खान की 'सुल्तान'.. और कबीर खान का कनेक्शन!
अली अब्बास जफर के निर्देशन बन रही फिल्म सुल्तान में सलमान पहलवान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी ट्रेनिंग भी ली है। जिसकी झलक हम इस तस्वीर में भी देख सकते हैं।
सलमान खान.. ऋतिक और दीपिका पादुकोण.. कैसी रहेगी जोड़ी!
सुल्तान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। आखिर हो भी क्यों न.. 2016 में यह सलमान खान पहली और आखिरी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications

