PIC of the DAY: अजय देवगन- अक्षय कुमार की BEST दोस्ती.. किसी की नजर न लगे!
[गपशप] शाहरूख खान- सलमान खान की दोस्ती आजकल लाइमलाइट में है। दोनों के दोस्ती की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और होना भी चाहिए.. सालों के बाद दोनों सुपरस्टार्स साथ जो आए हैं। कोई खुश हो न हो.. शाहरूख- सलमान के फैंस के लिए तो यह किसी सपने से कम नहीं।

बहरहाल, इनकी दोस्ती खबरों में छाई हुई है तो हमने बाकी बॉलीवुड सितारों की ओर भी ध्यान दिया। इस खोजबीन में हमारे हाथों अक्षय कुमार और अजय देवगन की ऐसी तस्वीर पड़ी, जिसे देखकर हम बहुत खुश हो गए।
Opps PIC: अपनी इस तस्वीर को देखकर शायद अक्षय कुमार भी शर्मा जाएं!
90 के दशक में ऐसी फिल्में बहुत आती थीं, जहां दो हीरो होते थे। ऐसी ही एक फिल्म थी 'सुहाग'.. जिसमें अक्षय और अजय देवगन ने साथ काम किया था। लिहाजा, हो सकता है यह तस्वीर उसी समय की हो। हमें तो यह तस्वीर बहुत पसंद आई.. आप इस तस्वीर को क्या कैप्शन देना चाहेंगे- नीचे कमेंट करें..
हमें उम्मीद है आपको भी यह PIC ऑफ दि डे काफी पसंद आई होगी। आखिर इस तरह आजकल काफी कम सितारे ही दिखते हैं। उम्मीद करते हैं किसी निर्देशक की नजर इस तस्वीर पर पड़े और फिर से हमें इन दोनों की एक फिल्म देखने को मिल जाए..


Click it and Unblock the Notifications

