Pic OF The Day: जब जेल में पहली बार गए थे सलमान खान
[PIC OF THE DAY] पुरानी तस्वीरों पर नज़र जाए तो काफी कुछ ताज़ा हो जाता है। कुछ अच्छा तो कुछ बुरा। सलमान खान के आर्म्स एक्ट केस में उनके बयान से तो नया मोड़ आ ही गया है लेकिन इसी दौरान हमारी नज़र पड़ी एक तस्वीर पर। जब सलमान खान पहली बार जेल गए थे।
लेकिन ये सलमान किसी सज़ा के लिए नहीं गए थे। ना ही किसी शूटिंग के लिए। सलमान खान जेल गए थे अपने बेहद खास दोस्त संजय दत्त से मिलने। उस समय संजय पोटा एक्ट के तहत जेल की हवा खा रहे थे।
DANGER: 'प्रेम रतन धन पायो' की साढ़े साती, ये 7.30 कारण नहीं होने देंगे हिट!
हालांकि ये तस्वीर सच है या नहीं ये हम नहीं जानते क्योंकि इस फोटो की क्वालिटी काफी खराब है। पर अगर सच है तो दोनों सुपरस्टार्स के मुस्कुराते चेहरे कहीं ना कहीं हमें इस देश के रसूखदार वर्ग की झलक दे देते हैं जिनके लिए कोई मुश्किल शायद इतनी बड़ी मुश्किल नहीं होती! अब ये तस्वीर सच है या बनाई गई ये तो नहीं पता पर शायद कुछ सच ऐसे धुंधले ही अच्छे होते हैं!
वैसे जब संजू बाबा जेल जाने वाले थे तो पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा हो गया था सिवाय अजय देवगन के और अजय ने सबके सामने सलमान और अक्षय कुमार को शर्मिंदा किया था। देखिए वो तस्वीर यहां ---->Pic : खुलेआम अजय देवगन ने किया अक्षय-सलमान को शर्मिंदा


Click it and Unblock the Notifications















