PIC OF THE DAY: शाहरूख- काजोल और DDLJ..इन्हें कभी ऐसे नहीं देखा होगा
[गपशप] शाहरूख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से जुड़ी शायद ही कोई ऐसी बातें होगी, जो अब उनके फैंस से दूर रहीं हों। लेकिन फिर भी फिल्म के सेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें ऐसी हैं, जो सिर्फ फिल्म से जुड़े कलाकारों के पास ही हैं। जिसे कभी शाहरूख शेयर करते हैं तो कभी करण। लेकिन इस बार उदय चोपड़ा ने लोगों को सरप्राइज दिया है।

जी हां, उदय चोपड़ा ने डीडीएलजे की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें शाहरूख खान, काजोल, करण जौहर, तनिशा मुखर्जी, डाइरेक्टर अर्जुन सबलोक, अनीता अदजानिया और वे खुद भी दिख रहे हैं।
उदय ने तस्वीर के लिए कैप्शन डाला है #ThrowBack DDLJ....तस्वीर देख कर ही लग रहा है कि डीडीएलजे सेट पर कितनी मस्ती होती होगी और उदय उन दिनों को याद कर उस पल को जीना चाह रहे हैं। वैसे, तस्वीर में काजोल को देखकर आपको हंसी आ सकती है, जो शाहरूख के पीछे से झांकती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications




