PIC: अक्षय के सिर चढ़ा सलमान का शौक.. देखिए शर्टलेस सेल्फी..
[गपशप] अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो ज्यादा लाइमलाइट पसंद नहीं करते। खासकर जब बात सोशल नेटवर्किंग साइट की हो। लेकिन इस रविवार को खिलाड़ी कुमार ने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया। जी हां, अक्षय ने अपनी एक सेल्फीश सेल्फी शेयर की और वो भी शर्टलेस।

हम्मम.. लगता है अक्षय कुमार पर भी सलमान खान का शर्टलेस शौक सिर- चढ़ कर बोल रहा है। तभी तो उन्होंने अपने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया। सेल्फी में अक्षय की मस्क्यूलर बॉडी साफ दिख रही है। बता दें, फिल्म 'ब्रदर्स' के सेट पर वर्कआउट करने के बाद अक्षय ने यह तस्वीर ली है।
Opps PIC: गब्बर अक्षय कुमार की यह तस्वीर कहीं न देख लें उनके फैंस
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बहरहाल, फिल्म से पहले अक्षय का यह सरप्राइज उनके फैंस को पसंद आया।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



