शाहरूख के प्यार में गिरफ्तार पेनेलोप क्रूज

किंग खान की एक खासियत है कि उनसे जो प्यार करता है वो दिल से करता है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। बादशाह खान के चाहने वाले केवल बॉलीवुड में हीं बल्कि हॉलीवुड में भी है। इस बात का पता जब शाहरूख को चला तो वो बेहद खुश हुए।

शाहरूख को जब बताया गया कि इंटरनेशनल फेम अभिनेत्री पनेलोप क्रूज किंग खान को पसंद करती हैं तो किंग खान खुशी से फूले नहीं समाये। उन्होंने खबर देने वाले का और पेनेलोप का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि पेनेलोप हमेशा उन्हें यूं ही चाहती रहेंगी।

अब अगर कोई भी सुनेगा कि स्पेन की सबसे हॉट तारिका जिसकी एक मुस्कुराहट के लिए लोग जान देने को तैयार है, वो उस पर मरती है तो कोई भला कैसे खुश नहीं होगा। तो अगर शाहरूख भी इस बात को सुनकर झूमने लगे तो क्या गलत किया। यही नहीं सुनने में तो यह भी आया है कि पेनेलोप शाहरूख के साथ हिंदी फिल्म में काम भी करना चाहती हैं।

खबर है कि जविएर मोरो की किताब 'पैशन इण्डिया' जो कि 17 साल की डांसर अनीता डेलगाडो और पंजाब के महाराजा जगतजीत सिंह की प्रेम कहानी है, उस पर फिल्म बनने वाली है। जिसमें डांसर का रोल पेनलोप करने की इच्छा रखती हैं और चाहती हैं कि जगतजीत सिंह का रोल शाहरूख करें इसलिए वो शाहरूख से संपर्क साधने की कोशिश कर रही हैं। खैर देखना दिलचस्प होगा कि इस ऑफऱ को सुनने के बाद किंग खान क्या कहते हैं?

वैसे इन दिनों शाहरूख यशराज बैनर की प्रेम कहानी जब तक हैं जान में खासा बिजी हैं। शाहरूख की यह फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा बना रहे हैं। फिल्म एक त्रिकोणिय प्रेम कहानी है जिसमें कैटरीना और अनुष्का शर्मा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X